Monday, February 4, 2013

बाल कविता : आम का पेड़

                                          - मिलन सिन्हा 
mango tree








आम का पेड़ 
यह  है आम का पेड़ 
इसमें आम लगे हैं ढेर। 

बच्चे  खेलते हैं इसके नीचे 
भागते हैं एक  दूसरे के पीछे।

थक कर फिर बैठ  जाते  हैं 
मिलजुल कर आम खाते हैं। 

झूले  भी  लगे हैं  यहाँ - वहाँ 
ऐसा मजा फिर मिलेगा कहाँ। 

आम के पेड़ होते हैं अच्छे 
जैसे होते हैं  हमारे  बच्चे । 

प्रवक्ता . कॉम पर प्रकाशित

               और भी बातें करेंगे, चलते-चलते असीम शुभकामनाएं

No comments:

Post a Comment